india-bangladesh-t20-match-ranchi-changes

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Share
Link copied

रांची। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर 2026 को जेएससीए स्टेडियम में होने वाले अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट मैच को लेकर राजधानी रांची में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। मैच के दौरान वाहनों की आवाजाही और पार्किंग को नियंत्रित करने के लिए पुलिस अधीक्षक, यातायात कार्यालय की ओर से रूट और पार्किंग व्यवस्था जारी की गई है। T20 क्रिकेट यातायात रूट प्रकाशन.pdf
सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों पर रोक
यातायात पुलिस के अनुसार 9 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, मालवाहक वाहन रिंग रोड के जरिए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। नोटिफिकेशन के अनुसार इस अवधि में जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी वाहनों का रूट डायवर्ट या स्टॉप किया जा सकता है।
शालीमार चौक से नॉर्थ गेट स्टेडियम तक सामान्य वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। विशेष परिस्थिति में एंबुलेंस और चिकित्सा सेवा से जुड़े वाहनों को परिचालन की अनुमति दी जा सकेगी।

RKDF
advertisement

इन इलाकों में छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों पर भी रोक
सुजाता चौक, बिग बाजार कटिंग, राजेंद्र चौक, मेकॉन चौक, एजी मोड़, पीएंडटी मोड़, आईलेक्स कटिंग, हिंदू चौक, बिरसा चौक, जेएससीए गेट, पुराना विधानसभा, धुर्वा गोलचक्कर, शहीद चौक, देवेंद्र मांझी चौक, कडरू ब्रिज, कडरू कटिंग और अरगोड़ा चौक के बीच छोटे-बड़े मालवाहक वाहन, ऑटो, टोटो और सवारी वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन मैच समाप्त होने तक प्रतिबंधित रहेगा।
टिकट के अनुसार पार्किंग की व्यवस्था

Advertisment
Advertisment

यातायात पुलिस ने दर्शकों के लिए टिकट के अनुसार अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था की है।

South Gate और South East Gate टिकट वाले दर्शक धुर्वा गोलचक्कर, जवाहर स्टेडियम और मियां मार्केट होते हुए प्रभात तारा मैदान पार्किंग में वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम जा सकेंगे। पार्किंग फुल होने पर डीएवी स्कूल, जवाहर स्टेडियम और संत थॉमस स्कूल की पार्किंग का उपयोग किया जा सकेगा। T20 क्रिकेट यातायात रूट पर
West Gate टिकट वाले दर्शक धुर्वा गोलचक्कर, वीर कुंवर सिंह चौक, धुर्वा बस स्टैंड या सैको कैंप मोड़ होते हुए राजेंद्र प्रसाद मैदान पार्किंग में वाहन खड़ा कर पैदल स्टेडियम जा सकेंगे। प्रभात तारा मैदान पार्किंग भरने के बाद सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की पार्किंग का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Advertisment
Advertisment

नए सराय रोड से आने वालों के लिए हेलिपैड मैदान पार्किंग
नया सराय रिंग रोड से आने वाले दर्शक हाईकोर्ट के सामने हेलिपैड मैदान पार्किंग में वाहन पार्क कर पैदल तिरिल मोड़ और जेएससीए नॉर्थ गेट की ओर से स्टेडियम पहुंच सकेंगे।
वहीं वीआईपी/वीवीआईपी पास वाले वाहन शालीमार बाजार, प्रभात तारा मैदान और पारस अस्पताल होते हुए जेएससीए स्टेडियम के नॉर्थ गेट के बगल में निर्धारित पार्किंग स्थल तक जा सकेंगे।

Advertisment
Advertisment

सामान्य वाहनों के लिए ये पार्किंग स्थल

यातायात पुलिस ने सामान्य वाहनों के लिए सखुआ बागान, धुर्वा गोलचक्कर मैदान, DAV स्कूल मैदान, जवाहर लाल स्टेडियम पार्किंग, मियां मार्केट तीन मुहाना, संत थॉमस स्कूल, प्रभात तारा मैदान, शहीद मैदान और हेलिपैड मैदान को पार्किंग स्थल के रूप में चिह्नित किया है।

मैच खत्म होने के बाद भी कुछ मार्गों पर दबाव
पुलिस के अनुसार मैच समाप्त होने के बाद शालीमार बाजार-मौसीबाड़ी गोलचक्कर, जेएससीए गेट-बिरसा चौक-हिंदू चौक-राजेंद्र चौक-बिग बाजार-सुजाता चौक मार्ग पर अत्यधिक यातायात दबाव रहने की संभावना है। ऐसे में जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को भेजा जाएगा।

इन रास्तों से गंतव्य तक पहुंच सकेंगे वाहन

रातू, मांडर और कांके क्षेत्र: पार्किंग स्थल से तिरिल-कुटे-नयासराय होते हुए रिंग रोड से गंतव्य तक।
नगड़ी, इटकी और बेड़ो: पार्किंग से नयासराय-कुटे होते हुए रिंग रोड से नगड़ी, इटकी और बेड़ो की ओर।
कांके, पिठौरिया और ओरमांझी: पार्किंग से नयासराय होते हुए रिंग रोड के जरिए तिलता चौक की ओर।
नामकुम, टाटीसिलवे, सिल्ली और मुरी: पार्किंग से झारखंड मंत्रालय होते हुए तुपुदाना और रिंग रोड से नामकुम की ओर।

यातायात पुलिस की लोगों से अपील

यातायात पुलिस ने रांची शहर के लोगों से अपील की है कि कार्यक्रम के दौरान रूट मार्गों पर अपने वाहनों का इस्तेमाल न करें। विशेष परिस्थिति में ही चारपहिया वाहनों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। पुलिस ने लोगों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

ABOUT THE AUTHOR
आकाश सिंह

आकाश सिंह

वरिष्ठ संवाददाता

आकाश सिंह - पिछले करीब 18 वर्षों से राजनीतिक और क्राइम बीट पर सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। इस दौरान जमीनी रिपोर्टिंग, चुनाव कवरेज, प्रशासनिक मुद्दों और संवेदनशील मामलों पर गहराई से काम किया है। साथ ही, पिछले लगभग 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अनुभव रखते हैं, जहां न्यूज स्क्रिप्ट लेखन, वीडियो कंटेंट निर्माण, वॉइसओवर और सोशल मीडिया के लिए प्रभावी कंटेंट तैयार किया है