चलती बस पर गिरा विशाल पेड़, बड़ा हादसा टला

रूपेश
हजारीबाग: जिले के दारू थाना क्षेत्र के पेटो के पास शुक्रवार को तेज बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। धनबाद से हजारीबाग आ रही रायीन बस पर अचानक सड़क किनारे खड़ा विशाल पेड़ उखड़कर गिर गया। पेड़ के बस पर गिरते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, बस यात्रियों को लेकर धनबाद से हजारीबाग की ओर आ रही थी। इसी दौरान पेटो के पास तेज बारिश के बीच सड़क किनारे खड़ा एक विशाल पेड़ अचानक उखड़कर बस पर जा गिरा। पेड़ का बड़ा हिस्सा बस के ऊपर और सड़क पर गिरने से कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया।

पेड़ गिरने की तेज आवाज के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दो से तीन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से सड़क से पेड़ हटाने का प्रयास किया गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य करने की कार्रवाई शुरू की गई।

गढ़वा में डीआईजी कौशल किशोर ने की पुलिसिंग की समीक्षा, साइबर अपराध और लंबित मामलों पर विशेष जोर
गढ़वा। जिले में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति को लेकर शुक्रवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक कौशल किशोर ने गढ़वा में पुलिस अधिकारियों…

ऑपरेशन विश्वास से 63 परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, अब तक 636 मोबाइल बरामद
सिमडेगा: चोरी या गुम हुए मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके 63 लोगों के चेहरे पर शुक्रवार को उस समय खुशी…
















