rainfall-impact-ranchi-tree-falls-school

रांची में बारिश का असर: एजी मोड़ पर स्कूल बस पर गिरा पेड़, कोकर में भी सड़क हुई जाम

Share
Link copied
rainfall-impact-ranchi-tree-falls-school
rainfall-impact-ranchi-tree-falls-school

रांची: राजधानी रांची में लगातार हो रही बारिश के बीच शुक्रवार को पेड़ गिरने की दो घटनाएं सामने आईं। एजी मोड़ के पास संत जेवियर स्कूल की चलती बस पर अचानक पेड़ गिर गया, जबकि कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में भी एक पेड़ सड़क पर गिरने से आवागमन बाधित हो गया। राहत की बात रही कि दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

RKDF
advertisement

एजी मोड़ के पास संत जेवियर स्कूल की एक चलती बस पर अचानक पेड़ गिर पड़ा। घटना के समय बस में करीब 40 स्कूली बच्चे सवार थे। पेड़ गिरते ही बस के अंदर बच्चों के बीच अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार शुरू हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग तत्काल मदद के लिए मौके पर पहुंचे।

Advertisment
Advertisment

गनीमत रही कि हादसे में किसी बच्चे या बस स्टाफ को चोट नहीं आई। बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद रांची पुलिस और स्कूल प्रबंधन भी मौके पर पहुंचा। सड़क से पेड़ हटाने और यातायात व्यवस्था सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisment
Advertisment

इधर, कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में भी एक पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने के कारण सड़क पर आवागमन बाधित हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां भी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Advertisment
Advertisment

लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी में नमी बढ़ने और पेड़ों की जड़ कमजोर होने से पेड़ गिरने की आशंका जताई जा रही है। बारिश के बीच रांची में हुई इन घटनाओं ने सड़क किनारे खड़े पेड़ों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।

ABOUT THE AUTHOR
रिक्की राज

रिक्की राज

रिपोर्टर

रिक्की राज को पिछले दस वर्षों का मीडिया के क्षेत्र का अनुभव है । इस दौरान पांच वर्षो से इन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए इन्होंने कई बड़ी खबरों का कवरेज किया है ।