बोकारो में दीवार तोड़कर सड़क पर गिरा विशाल पेड़; एक घायल, कार क्षतिग्रस्त

Massive tree crashes onto road after breaking through wall in Bokaro

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो: जिले में मंगलवार दोपहर अचानक बदले मौसम के बीच तेज आंधी और बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। तेज हवाओं के दौरान डीसी कार्यालय के समीप सड़क किनारे खड़ा एक विशाल पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ पहले दीवार पर गिरा और उसे तोड़ते हुए मुख्य सड़क पर आ गया। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि पास में खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

Deoghar
Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर के समय तेज हवा के साथ मौसम अचानक खराब हुआ। इसी दौरान डीसी कार्यालय के पास लगा बड़ा पेड़ उखड़कर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से सड़क से गुजर रहा एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।

RKDF
advertisement

पेड़ का एक हिस्सा आबकारी विभाग की जब्त की गई एक खराब गाड़ी के ऊपर भी जा गिरा। इसके पास खड़ी दूसरी कार भी पेड़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, कार के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। बताया गया कि चालक उस समय पास की दुकान पर सामान लेने गया हुआ था।

Kashmir vastaralay
Advertisment

हादसे के वक्त सड़क पर लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम थी। यही वजह रही कि बड़ा हादसा टल गया। अगर उस समय सड़क पर अधिक भीड़ होती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पेड़ के सड़क पर गिरने से कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now