Children forced to use a broken culvert to get to school daily; villagers concerned about the risk of accidents.

टूटी पुलिया से रोज स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, हादसे की आशंका से ग्रामीण चिंतित

Share
Link copied
Children forced to use a broken culvert to get to school daily; villagers concerned about the risk of accidents.
Children forced to use a broken culvert to get to school daily; villagers concerned about the risk of accidents.

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा: पाकरटांड़ प्रखंड के मंदार गांव में क्षतिग्रस्त पुलिया स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। बारिश के मौसम में पुलिया के नीचे पानी का तेज बहाव और गहरा गड्ढा होने के कारण यहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। इसके बावजूद छोटे-छोटे बच्चे रोज इसी रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर हैं।

Deoghar
Advertisement

ग्रामीणों के अनुसार, पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण बच्चों को पार कराने के लिए कई बार परिजनों को खुद उनके साथ जाना पड़ता है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। वहीं, वैकल्पिक रास्ता करीब तीन किलोमीटर लंबा होने के साथ कीचड़ से भरा है, जिससे स्कूली बच्चों को काफी परेशानी होती है।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से पुलिया के निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को समस्या की जानकारी होने के बावजूद समाधान नहीं हो सका है।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम प्रसाद हुंदु साहू ने भी पुलिया की जर्जर स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पुलिया का अविलंब निर्माण कराने की मांग की है।

Kashmir
advertisement
RKDF
advertisement

ग्रामीणों ने भी आशंका जताई है कि यदि जल्द पुलिया की मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं कराया गया तो बारिश के दौरान किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या का समाधान कब तक करता है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।