Brown sugar smuggling racket busted in Ranchi's Tamar; two arrested with 15 grams of brown sugar.

रांची के तमाड़ में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

Share
Link copied
Brown sugar smuggling racket busted in Ranchi's Tamar; two arrested with 15 grams of brown sugar.
Brown sugar smuggling racket busted in Ranchi’s Tamar; two arrested with 15 grams of brown sugar.

रांची: रांची पुलिस ने तमाड़ थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 15 ग्राम ब्राउन शुगर, दो इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, एक मोबाइल फोन और 1.70 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को गुप्त सूचना मिली थी कि तमाड़ के बंगाली टोला में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन और बुंडू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

RKDF
Adv

छापेमारी के दौरान राजा शिव दत्ता मलिक के घर के पास से एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान आशिफ खान के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से करीब 3 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह ब्राउन शुगर राजा शिव दत्ता मलिक से खरीदी थी।

इसके बाद पुलिस ने राजा शिव दत्ता मलिक के घर की तलाशी ली, जहां से करीब 12 ग्राम ब्राउन शुगर, दो वजन मशीन, एक कीपैड मोबाइल और 1.70 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपी बरामद मादक पदार्थ से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ तमाड़ थाना कांड संख्या 41/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(b), 22 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में राजा शिव दत्ता मलिक और आशिफ खान शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, 2 इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, 1 कीपैड मोबाइल और 1.70 लाख नकद बरामद किया गया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।