Jamshedpur story

जमशेदपुर: चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी राहुल दुबे ने किया सरेंडर, बिष्टुपुर थाना में पुलिस ने लिया हिरासत में

Share
Link copied

जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाना में किया सरेंडर। पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ। पढ़ें पूरी खबर।

Jamshedpur story

नीरज तिवारी / जमशेदपुर

जमशेदपुर: झारखंड पुलिस के हाफ एनकाउंटर का  भय अब सामने आने लगा है । जमशेदपुर शहर के बहुचर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में शुक्रवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। हत्याकांड का मुख्य नामजद आरोपी राहुल दुबे, जो पुलिस की गिरफ्त से लगातार बच रहा था, उसने शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस के बढ़ते दबाव के आगे टेके घुटने सूत्रों के अनुसार, पुलिस पिछले कई दिनों से राहुल दुबे की तलाश में शहर के विभिन्न संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थी। पुलिस के लगातार बढ़ते दबाव के चलते राहुल दुबे ने खुद को सुरक्षित महसूस नहीं किया और अंततः बिष्टुपुर थाना पहुँचकर सरेंडर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राहुल थाना परिसर में पहुँचते ही शांत मुद्रा में पुलिस के सामने पेश हुआ।

जांच में अहम कड़ी साबित होगा राहुल बिष्टुपुर पुलिस ने राहुल दुबे को तत्काल हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस कड़ी पूछताछ के माध्यम से कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब तलाश रही है:

इस पूरी हत्याकांड की साजिश का मास्टरमाइंड कौन है?

वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों के ठिकाने कहाँ हैं?

हत्या में उपयोग किए गए हथियारों और अन्य साक्ष्यों का विवरण क्या है?

RKDF
Adv

अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार बता दें कि हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस अब तक बार संचालक नीरज सिंह समेत कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। राहुल दुबे की इस गिरफ्तारी को मामले के खुलासे में एक ‘टर्निंग पॉइंट’ माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस के आलाधिकारियों ने अभी तक इस मामले में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन जल्द ही इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी साझा किए जाने की उम्मीद
Also Read : Vision 2050: क्या झारखंड अपनी नियति बदलने की दहलीज पर खड़ा है?

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।