गोड्डा में बड़ी कार्रवाई: वारदात की फिराक में घूम रहे युवक के पास से देसी पिस्तौल बरामद, एक गिरफ्तार

Major action in Godda: Country-made pistol seized from a youth plotting a crime; one arrested.
Major action in Godda: Country-made pistol seized from a youth plotting a crime; one arrested.

गोड्डा: गोड्डा पुलिस ने मेहरमा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधीक्षक को 9 जुलाई 2026 की दोपहर सूचना मिली थी कि मेहरमा थाना क्षेत्र के पहाड़खंड बगीचा में दो युवक कट्टा और गोली के साथ घूम रहे हैं तथा किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

RKDF
Adv

जब पुलिस टीम पहाड़खंड बगीचा पहुंची तो दोनों युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे। पुलिस बल ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। तलाशी के दौरान गिरफ्तार युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल कुमार यादव (18 वर्ष), पिता बिनोद यादव, निवासी पशाहीचक, थाना पीरपैंती, जिला भागलपुर (बिहार) के रूप में हुई है। इस मामले में मेहरमा थाना कांड संख्या 114/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें 

गोड्डा में बड़ी कार्रवाई: वारदात की फिराक में घूम रहे युवक के पास से देसी पिस्तौल बरामद, एक गिरफ्तार

Vision 2050: क्या झारखंड अपनी नियति बदलने की दहलीज पर खड़ा है?

सिठियो रिंग रोड पर 407 ट्रक में लगी भीषण आग, फ्रिज से लदा वाहन धू-धूकर जला

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now