5 arrested in Godda for alleged gang-rape; 'Toto' (e-rickshaw) used in the crime and 4 mobile phones seized.

गोड्डा में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 5 गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त टोटो और 4 मोबाइल जब्त

Share
Link copied
5 arrested in Godda for alleged gang-rape; 'Toto' (e-rickshaw) used in the crime and 4 mobile phones seized.
5 arrested in Godda for alleged gang-rape; ‘Toto’ (e-rickshaw) used in the crime and 4 mobile phones seized.

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक टोटो और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस के अनुसार, भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि महागामा थाना क्षेत्र के लौगांय गांव निवासी अकरम और उसके 5-6 साथियों ने खोया हुआ मोबाइल ओझा-गुनी के माध्यम से खोजने का झांसा देकर 5 जुलाई की रात उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गोड्डा के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी मोहम्मद अकरम को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर मामले में शामिल चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

RKDF
Adv

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद अकरम (19), नूर नबी (35), मोहम्मद युसुफ (22), मोहम्मद आसिफ (21) और खुर्शीद आलम (23) के रूप में हुई है। सभी महागामा थाना क्षेत्र के लौगांय गांव के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।