महागामा सामूहिक दुष्कर्म कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, टोटो और 4 मोबाइल बरामद

गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक टोटो और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) ने वैज्ञानिक एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस के अनुसार, भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का मोबाइल फोन खो गया था। मोबाइल तलाशने के लिए वह ओझा-गुणी की मदद लेने के उद्देश्य से अपने रिश्तेदार के यहां महागामा आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात टोटो चालक मोहम्मद अकरम से हुई। आरोप है कि अकरम ने महिला को मोबाइल दिलाने का झांसा देकर लौगांय गांव ले गया, जहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता की शिकायत पर 8 जुलाई को महागामा थाना में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद गोड्डा के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद अकरम (19 वर्ष) सहित नूर नबी (35 वर्ष), मोहम्मद युसूफ (22 वर्ष), मोहम्मद आसीफ (21 वर्ष) और खुर्शीद आलम (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी महागामा थाना क्षेत्र के लौगांय गांव के निवासी हैं।
एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।
















