नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: हिन्दपीढ़ी से 6 गिरफ्तार, ब्राउन शुगर-गांजा और ₹8.74 लाख बरामद

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: हिन्दपीढ़ी से 6 गिरफ्तार, ब्राउन शुगर-गांजा और ₹8.74 लाख बरामद

Share
Link copied

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: हिन्दपीढ़ी से 6 गिरफ्तार, ब्राउन शुगर-गांजा और ₹8.74 लाख बरामद

रांची पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर, गांजा, भारी मात्रा में नकदी, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

मामला हिन्दपीढ़ी थाना कांड संख्या-43/26, दिनांक 12 मई 2026 से जुड़ा है, जिसमें एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को 11 मई की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि खेत मोहल्ला बच्चा कब्रिस्तान इलाके में कुछ युवक एजेंटों के जरिए प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के बाद रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक, कोतवाली के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम खेत मोहल्ला स्थित बच्चा कब्रिस्तान पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को मौके से पकड़ लिया। पूछताछ और निशानदेही के आधार पर एक महिला के घर में भी छापेमारी की गई, जहां से गांजा, नकदी और अन्य सामान बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों में साहिल उर्फ चरका, मो. एजाज उर्फ बाबू, अवधेश यादव, अनिल कुमार महतो, सरवर अंसारी और शहनाज खातून शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर, गांजा, तीन मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, प्रतिबंधित इंजेक्शन और टैबलेट और ₹8,74,200 नकद बरामद किए हैं।

साहिल उर्फ चरका और सरवर अंसारी के पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई, जबकि अन्य आरोपियों के पास से गांजा मिला। शहनाज खातून के घर से 260 ग्राम गांजा, वजन मशीन, प्रतिबंधित दवाएं और ₹8.74 लाख नकद जब्त किए गए। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।