Preparations are in full swing for the Divisional Commissioner's visit to Simdega, Deputy Commissioner held a review meeting.

प्रमंडलीय आयुक्त के सिमडेगा दौरे को लेकर तैयारियां तेज, उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

Share
Link copied
Preparations are in full swing for the Divisional Commissioner's visit to Simdega, Deputy Commissioner held a review meeting.
Preparations are in full swing for the Divisional Commissioner’s visit to Simdega, Deputy Commissioner held a review meeting.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा : उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 30 मई 2026 को प्रस्तावित प्रमंडलीय आयुक्त, झारखंड, रांची के सिमडेगा दौरे को लेकर विभिन्न विभागों की तैयारियों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं का अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन समय पर तैयार करें। इसके साथ ही जिले में संचालित विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित विस्तृत प्रेजेंटेशन (पीपीटी) तैयार करने का भी निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि प्रमंडलीय आयुक्त के दौरे से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित हो सके।

बैठक में जिला कोषागार से किसी भी प्रकार की अवैध निकासी रोकने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को कर्मियों के भुगतान से जुड़े अभिलेखों एवं जानकारियों का गहन सत्यापन करने का निर्देश देते हुए भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में ज्ञानेन्द्र, सरोज तिर्की समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यालय प्रधान उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।