झारखण्ड यूथ क्लब के द्वारा महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि मनायी गयी.
खलारी : खलारी बैंक चौक पर झारखण्ड यूथ क्लब के द्वारा महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। क्लब के अध्यक्ष विक्की सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिप सदस्य रतिया गंझू उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में रतिया गंझू सहित उपस्थित क्लब के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुश्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब के अध्यक्ष विक्की सिंह ने कहा कि गांधी जी के जीवन से हम सभी को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। जिसे हमे अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। इस अवसर पर तनवीर आलम, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष तनवीर आलम, वीरू सिंह, बाबू खान, अभिषेक भारती, जावेद अंसारी, भोला यादव, पप्पु सिंह, राजू चन्द्रवंषी, दीपू सिंह, रवि सिंह, प्रिन्स सिंह, राहुल निषाद, जाहिर अंसारी, संतोष थापा, छोटू कुमार, संजय कामत आदि उपस्थित थे।
खलारी, मो मुमताज़

















