रैयत विस्थापित मोर्चा के द्वारा होली मिलन सह महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन.

रैयत विस्थापित मोर्चा के द्वारा होली मिलन सह महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन.

खलारी : रैयत विस्थापित मोर्चा का होली मिलन समारोह सह महिला दिवस केडीएच स्थित क्लब में रविवार को मनाया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सैनाथ गंझू तथा विशिष्ट अतिथि केंद्रीय उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन, सचिव नीरज भोक्ता, गुरुदयाल साव, प्रखण्ड प्रमुख सोनी तिग्गा, इंदिरा देवी, नेहा प्रसाद, तुलसी गंझू आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम की अध्यक्षता बिगन सिंह भोगता तथा संचालन अमृत भोगता एवं अनिता गंझू ने किया। इस मौके पर अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव सैनाथ गंझू ने कहा कि मोर्चा के गठन के बाद लगातार मोर्चा रैयतों, विस्थापितों एवं प्रभावितों की लड़ाई लड़ते आ रहा है। उनके हक और अधिकार के लिए हमेषा उनके साथ खड़ा है। उन्होने कहा कि सभी रैयतों एवं विस्थापितों को अपने अधिकारों के लिए जागरूक होना होगा। साथ ही महिलाओं को आगे बढ़ने एवं समाज में पुरूशों के बराबरी स्थान देने की भी बात कही।

प्रखण्ड प्रमुख सोनी तिग्गा ने कहा कि आज के दौरा में महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहा है। साथ ही पुरूशों से कदम से कदम मिला कर समाज में अपना योगदान दे रही है। उन्होने महिलाओं से कहा कि सभी माताएं अपनी बेटियों को षिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं और उन्हें उच्च षिक्षा प्राप्त करवाएं। वहीं केन्द्रीय सचिव नीरज भोक्ता ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में महिलाओं और बेटियों के साथ हो रहा उत्पीड़न जिस दिन खत्म होगा तभी महिला दिवस की सार्थकता सिद्ध होगी।

उन्होने बेटियों की षिक्षा पर बल दिया। साथ ही श्री भोक्ता ने रैयतों एवं विस्थापितों के हक और अधिकार लेने की बात भी कहा। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया। वही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को भी मोर्चा की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई।

इस मौके पर रंथू उराँव, जालिम सिंह, महेंद्र गंझू, अर्जुन गंझू, मो अफजल, जेपी महाराज, मो.कासिम उर्फ मुन्ना, धनराज भोगता, विनय खलखो, रामलखन गंझू, जगदीश पाहन, कन्हाई पासी, देवपाल मुंडा, नरेश गंझू, पप्पू सिंह, रमेश गंझू, दामोदर गंझू, प्रभाकर गंझू, हरिनारायण गंझू, जोगेंद्र मुंडा, शिवनारायण लोहरा, वीरू सिंह, राजेन्द्र उराँव, रवि उराँव, फूलो देवी सहित काफी संख्या में महिला, पुरूष एवं बच्चे उपस्थित थे।

खलारी, मो मुमताज़

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now