20260203 230022

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: एयर इंडिया और इंडिगो विमानों के विंग टिप्स आपस में टकराए, यात्रियों को कोई चोट नहीं

मुंबई : मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार रात एक बड़ा हादसा बाल-बाल बच गया। एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस के दो यात्री विमानों के विंग टिप्स (पंखों के सिरे) आपस में टकरा गए। घटना टैक्सीवे पर तब हुई जब दोनों विमान ग्राउंड पर मूवमेंट कर रहे थे और उनमें सैकड़ों यात्री सवार थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सौभाग्य से इस टक्कर में किसी को भी कोई चोट नहीं आई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2732 (मुंबई से कोयंबटूर जा रही) और इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 (हैदराबाद से मुंबई आई हुई) के बीच यह मामूली ग्राउंड कॉन्टैक्ट हुआ। दोनों एयरक्राफ्ट Airbus A320 टाइप के थे।

एयर इंडिया ने आधिकारिक बयान में कहा कि टैक्सीवे पर वेटिंग के दौरान उनके विमान का विंगटिप दूसरे एयरलाइन के विमान से टकराया, जिससे उनके एयरक्राफ्ट को मामूली नुकसान पहुंचा। सावधानी के तौर पर विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया और तकनीकी जांच शुरू कर दी गई। यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए री-बुक किया गया।

इंडिगो ने भी घटना की पुष्टि की और बताया कि उनका विमान लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रहा था जब यह संपर्क हुआ। दोनों एयरलाइंस ने DGCA को सूचित किया है और सिविल एविएशन रेगुलेटर ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

Share via
Share via