चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध जुआ अड्डे पर छापेमारी, एक अभियुक्त गिरफ्तार, नकदी और सामान बरामद
चतरा पुलिस ने अवैध जुआ अड्डे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बारा में छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में नकदी, बाइक, ताश के पत्ते सहित अन्य सामान बरामद किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस को 05 सितंबर को शाम 05:00 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम बारा में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के समीप जंगल-झाड़ी से घिरे मैदान में अवैध जुआ का आयोजन हो रहा है। सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर एक छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस बल के सहयोग से घटनास्थल पर छापेमारी की गई, जहां से नकदी, बाइक, ताश के पत्ते, चटाई, रजिस्टर, पानी का जार, पासबुक, थंब इंप्रेशन इलेक्ट्रॉनिक मशीन और अन्य सामान बरामद किए गए।
इस दौरान मौके से एक अभियुक्त, सोनू चौधरी (उम्र 32 वर्ष, पिता उपेंद्र चौधरी, निवासी ग्राम बारा, थाना बशिष्ठ नगर, जिला चतरा) को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में बशिष्ठ नगर थाना में कांड संख्या 60/25, दिनांक 06.09.2025 को धारा 292/318(2)/318(3) बी.एन.एस. और 11 बंगाल जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच का जिम्मा पुलिस अवर निरीक्षक (पु.अ.न.) चंदन कुमार को सौंपा गया है।
चतरा पुलिस ने इस कार्रवाई को अवैध गतिविधियों के खिलाफ अपनी सख्त नीति का हिस्सा बताया है और क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाइयां जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।

















