शहीद निर्मल महतो की जयंती के मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें दी श्रद्धांजलि।
शहीद निर्मल महतो की जयंती, सीएम हेमंत ने दी श्रद्धांजलि, कहा, हमारे लिए जीवंत रहेंगे उनके आदर्श, उनकी सोच को बढ़ाएंगे आगे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख नेताओं में से एक और आजसू के संस्थापक रहे शहीद निर्मल महतो की आज 74वीं जयंती।
रांची:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद निर्मल महतो की जयंती के मौके पर जेल मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर किया।माल्यार्पण मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह गर्व की बात है। की कि हमारे इस झारखंड की धरती पर ऐसे महापुरुषों का जन्म हुआ है।आज उनके आदर्श को हम आत्मसात करते हुए राज्य की जनता के बीच रहते हैं और आज झारखंडी अस्मिता झारखंड के मूलवासी आदिवासियों की भावना के साथ हमारे इन अग्रणी नेताओं ने राज्य की जनता को एक रखा । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा हम लोग भी उनके विचारों को लेकर इस राज्य की जनता के लिए तात्पर्य और हमेशा खड़े हैं ।हर वर्ष की तरह पूरे राज्य भर में अलग-अलग जगह पर शहीद निर्मल महतो की जयंती मनाई जा रही है। जब तक झारखंड रहेगा तब तक शाहिद निर्मल महतो का नाम अमर रहेगा। वही निर्मल महतो की जयंती पर झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा से विधायक अमित महतो भी मौजूद रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
















