माता वैष्णो देवी यात्रा फिर बंद, खराब मौसम बना कारण, मौसम साफ होने पर ही दोबारा शुरू होगी यात्रा

माता वैष्णो देवी यात्रा फिर बंद, खराब मौसम बना कारण, मौसम साफ होने पर ही दोबारा शुरू होगी यात्रा

कटरा: माता वैष्णो देवी की यात्रा को एक बार फिर बंद कर दिया गया है। खराब मौसम के चलते बुधवार, 17 सितंबर 2025 को सुबह करीब 5:30 बजे कटरा से यात्रा पर रोक लगा दी गई। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) के अनुसार, मौसम साफ होने पर ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे पहले 26 अगस्त को जम्मू संभाग में अत्यधिक खराब मौसम के कारण मंदिर मार्ग पर भूस्खलन होने से 35 से अधिक तीर्थयात्रियों की जान चली गई थी और 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद यात्रा को स्थगित कर दिया गया था। हाल ही में अनुकूल मौसम की स्थिति में यात्रा दोबारा शुरू होने से कटरा में डेरा डाले श्रद्धालुओं में उत्साह था, लेकिन मौसम की खराबी ने एक बार फिर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

भूस्खलन के बाद प्रशासन ने कटरा में होटल और धर्मशालाओं को खाली करने के आदेश जारी किए थे। श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति पर नजर रखें और आधिकारिक घोषणा के बाद ही यात्रा की योजना बनाएं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now