IMG 20201102 210719

उपायुक्त श्री छवि रंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक

रांची//

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक आज दिनांक 02 नवंबर 2020 को रांची समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित की गई।बैठक में समिति द्वारा सामान्य एवं उग्रवादी हिंसा में मृतकों के आश्रितों के अभ्यावेदन की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त सह अनुकंपा समिति के अध्यक्ष श्री छवि रंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपविकास आयुक्त रांची, अपर समाहर्त्ता, रांची, अपर समाहर्त्ता भू-हदबंदी, स्थापना उप समाहर्त्ता, रांची, उप समाहर्त्ता, जिला सामान्य शाखा, रांची, जिला कल्याण पदाधिकारी, रांची एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

बैठक के दौरान सामान्य के 16 और उग्रवादी हिंसा से जुड़े 02 प्रस्तवों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के उपरांत सामान्य के 16 में से 10 प्रस्तावों को समिति ने स्वीकृति प्रदान की। जबकि उग्रवादी हिंसा में मृत नागरिकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी के 02 प्रस्तावों को भी स्वीकृत किया गया। समिति ने सामान्य मामलों के 6 प्रस्तावों को अनापत्ति प्रमाण पत्र न होने और अन्य त्रुटियों के कारण संबंधित विभाग को वापस भेजने का निर्णय लिया।

Share via
Share via