प्रेम के साथ जीवन यापन करना ही जीवन का मूल उद्देश्य : विधायक भूषण

Share
Link copied

सिमडेगा : शंभू कुमार सिंह.

सिमडेगा : मिशन पर्व के मौके पर मुख्य अतिथि सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि प्रभु ने हम सबों को आपसी प्रेम एवं सौहार्द के साथ रहने का संदेश दिया। जीवन का मूल उद्देश्य आपस में प्रेम के साथ जीवन यापन करना है। भेदभाव, मनमुटाव, जात-पात को समाज से दूर करने की जरूरत है।

विधायक भूषण बाड़ा ने पालकोट के पेकसेरा में आयोजित जीइएल समाज का मिशन पर्व के मौके पर कहा कि प्रभु येशु हर इंसान के दिल में बसते हैं। इसलिए किसी के दिल को नहीं दु:खाना चाहिए। प्रभु यीशु को खुश करना है तो सभी से प्रेम करें। प्रभु यीशु पूरी दुनिया के लिए संदेश देने आए। सभी को आपसी प्रेमभाव से जीवन जीने की सीख दी तथा गरीब एवं दीनहीन की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। ईसा मसीह मानवता के लिए सूली पर चढ़े। उनके सात बचन हर किसी को जीवन जीने का राह दिखाता है । नशापान जैसे बुराइयों को सामज से हटाने के लिए युवा वर्ग आगे आएं। अपने हक और अधिकार के लिए जागरूक रहें। समस्या हो तो तुरंत हमे बताएं हम लोगों की समस्या दूर करने के लिए कटिबध्द हैं।

मौके पर कांग्रेस प्रखण्ड संतोष कुमार गुड्डू, जोशिमा खाखा, कमला लकड़ा, मुखिया इग्नेशिया लकड़ा, बंसल गुप्ता, भूषण सिंह, सुशाना लकड़ा, सत्यनारायण केसरी आदि उपस्थित थे। मिशन पर्व के अवसर पर खेल को बढ़ावा देने के लिए हॉकी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें विजेता और उपविजेता टीम को विधायक बाड़ा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow