कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कोलेबिरा एवं सिमडेगा वासियों को दी क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं
शंभू कुमार सिंह
सिमडेगा : कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने क्रिसमस पर्व के पावन अवसर पर कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र तथा सिमडेगा जिले के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने संपूर्ण मानवता को सहिष्णुता, समानता और प्रेम का अमूल्य संदेश दिया है, जिसे हमें अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए।
विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति, भाईचारा और सौहार्द की स्थापना संभव है। सभी धर्म मानवता, प्रेम और परोपकार का संदेश देते हैं। हमें एक-दूसरे का ख्याल रखना चाहिए और सुख-दुख की हर घड़ी में साथ खड़े रहना चाहिए। क्रिसमस का यह पावन पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। जब हम बिना किसी द्वेष या भेदभाव के एक-दूसरे का हाथ थामकर आगे बढ़ते हैं, तो समाज में सुंदर और सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है, जहां हर व्यक्ति को मान-सम्मान मिलता है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म खुशियों और आशा का प्रतीक है। उनके आगमन से चारों ओर उत्सव और उल्लास का माहौल है। लोग पूरे उमंग, उत्साह और जोश के साथ इस पर्व को मना रहे हैं।
अंत में विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह खुशियों और भाईचारे का माहौल सदैव बना रहे तथा समाज में प्रेम, शांति एवं सद्भाव हमेशा कायम रहे।
















