IMG 20201105 WA0092

अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में महानगर भाजपा ने किया कैंडल प्रज्जवलन कार्यक्रम.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : भारतीय जनता पार्टी राँची महानगर जिला के तत्वावधान में पत्रकार अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में रातु रोड पुराना बस स्टैंड में कैंडल प्रज्जवलन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में महानगर भाजपा के सभी मंडलों से कार्यकर्ता मौजूद थे एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बंद करो, अर्नव गोस्वामी को रिहा करो, महाराष्ट्र सरकार हाय हाय, कांग्रेस पार्टी शर्म करो के नारे लगाए। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर भाजपा अध्यक्ष के के गुप्ता ने किया।

आज के दीप प्रज्वलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद संजय सेठ ने कहा कि अर्नव गोस्वामी जैसे एक मुखर जर्नलिस्ट की महाराष्ट्र सरकार और वहाँ के प्रशासन द्वारा की गई गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है जिसे देश कभी बर्दाश्त नही करेगा।

राँची विधायक सी पी सिंह ने कहा कि अर्नव गोस्वामी पर की गई कार्यवाई महाराष्ट्र सरकार की दुर्भाग्यपूर्ण कार्यवाई है जिसे देश की जनता कभी माफ नही करेगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के साथ साथ झारखंड में भी इस मुद्दे पर प्रशासन को विरोध प्रदर्शन करने की इजाजत नही देना झारखंड सरकार के दीवालिया मानसिकता को दर्शाता है।

महानगर भाजपा अध्यक्ष के के गुप्ता ने कहा कि पार्टी किसी भी ताकत द्वारा पत्रकार बंधुओं के कलम की ताकत और बोलने की ताकत को अपदस्थ करने के किसी भी नापाक मंसूबे को कभी पुरा नही होने देगी।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहु, जिला प्रभारी मनोज सिंह, महापौर आशा लकड़ा, सत्यनारायण सिंह, पवन साहु, संजय जयसवाल,वरुण साहु, राजू सिंह, बजरंग वर्मा, मुकेश सिंह, देवेंद्र शर्मा, राजा सिंह, सूर्यप्रभात,जितेंद्र सिंह पटेल, अरविंद सिंह पिंटू, रामलगन राम, बिनोद महतो, छत्रधारी महतो, बलसाय महतो, राजेश प्रसाद, ओमप्रकाश पांडेय, ललन सिंह, हरेंद्र सिंह, विकास रवि, राजा भट्टाचार्य, सत्येंद्र सिंह बबलू, सीमा मिश्रा, अनिता गुप्ता, प्रेम सिंह, नरेंद्र पांडेय सुजीत चौरसिया, नीलेश सिंह, संतोष मिश्रा,ललित ओझा, सूरज चौरसिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share via
Share via