20260202 120057

दुबई में फंसे झारखंड के 14 प्रवासी मजदूर: तीन महीने से नहीं मिला वेतन, भूखमरी की कगार पर, सरकार से गुहार

दुबई में फंसे झारखंड के 14 प्रवासी मजदूर: तीन महीने से नहीं मिला वेतन, भूखमरी की कगार पर, सरकार से गुहार
20260202 120057

झारखंड के प्रवासी मजदूर एक बार फिर विदेश में फंस गए हैं। झारखंड के बोकारो, गिरिडीह और हजारीबाग के 14 प्रवासी मजदूर इस बार दुबई में फंसे हुए हैं।कंपनी के द्वारा मजदूरों के बीच काम के बदले मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है।साथ ही समय से अधिक काम कराया जा रहा है। इससे मजदूरों को वहां रहने एवं खाने-पीने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।विदेश में फंसे मजदूरों ने एक वीडियो भेजकर अपनी पीड़ा को साझा करते हुए सरकार से मदद की अपील की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झरिया विधायक रागिनी सिंह के घर ‘सिंह मेंशन’ पर बमबाजी, देर रात बाइक सवार अपराधियों ने फेंके दो बम – इलाके में दहशत

प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले सिकन्दर अली को मजदूरों ने वीडियो भेजा है। मजदूरों के द्वारा भेजे गए वीडियो को उन्होंने मीडिया के साथ साझा किया है।सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से मजदूरों के सकुशल वतन वापसी के लिए ठोस कूटनीतिक पहल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विदेशों में फंसने वाले मजदूरों का यह कोई पहला मामला नहीं है।

नगर निकाय चुनाव : नामांकन से पहले मेयर प्रत्याशी ज़ेबा ख़ान ने की प्रेस कॉन्फ़्रेंस, कहा—यह चुनाव कुर्सी का नहीं, मानगो के भविष्य का है

इससे पहले भी कई बार प्रवासी मजदूर ज्यादा पैसे कमाने की लालच में विदेश जाकर फंस चुके हैं।काफी मशक्कत के बाद उनकी वतन वापसी कराई गई। इसके बावजूद प्रवासी मजदूर पुरानी घटनाओं से सबक नहीं ले रहे हैं।गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के मधगोपाली पंचायत (दूधपनिया गांव) निवासी प्रवासी श्रमिक विजय कुमार महतो की मौत 23 अक्टूबर 2025 को सऊदी अरब में हुई है।

नगर निकाय चुनाव : नामांकन से पहले मेयर प्रत्याशी ज़ेबा ख़ान ने की प्रेस कॉन्फ़्रेंस, कहा—यह चुनाव कुर्सी का नहीं, मानगो के भविष्य का है

घटना के तीन माह बाद भी शव अभी तक देश नहीं लाया जा सका है और न ही परिजनों को मुआवजा मिला है।दुबई में फंसे मजदूरों में गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिचाकी के रोशन कुमार और अजय कुमार,बगोदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत के तिरला के राजेश महतो और मंडरो, डुमरडेली के अजय कुमार।बोकारो जिले के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंजकीरो के डालेश्वर महतो।

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) ने आम बजट का किया स्वागत, झारखंड के लिए विशेष प्रावधानों की कमी पर जताई निराशा

हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत खेदाडीह के जागेश्वर महतो और फालेन्द्र महतो, सिरैय के बैजनाथ महतो, पारजोरिया के दिलीप महतो,गंगाधर महतो और त्रिलोकी महतो, चकचुको बसरिया के दीपक कुमार, गोरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत के गोरहर के रोहित महतो और सेवा महतो शामिल हैं।

हजारीबाग पुलिस ने जंगल में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, तस्कर फरार; भारी मात्रा में नकली बोतलें, स्टिकर और स्पिरिट बरामद

ये सभी मजदूर पिछले ऑक्टूबर 2025 को ईएमसी की कंपनी में ट्रांसमिशन लाइन में काम करने के लिए दुबई गए थे,लेकिन पिछले तीन महीने से किसी भी मजदूर को ठीक से वेतन नहीं मिला है।जिसकी वजह से सभी मजदूर खाने के लिए मोहताज हो गए हैं।

Share via
Share via