IMG 20201203 WA0018

मगध के चमातू कोयला खदान बंद करने का विस्थापितो ने दिया धमकी.

लातेहार, मो०अरबाज.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लातेहार/बालूमाथ : बालूमाथ प्रखण्ड स्थित सीसीएल की मगध एरिया अंतर्गत चमातू कोयला खदान के तीन नम्बर फेज के विस्थापितो व ग्रामिणो की बैठक हुई। जिसमे यह निर्णय लिया गया कि अगर चार दिसम्बर तक सीसीएल के द्वारा रोजगार, पुनर्वास, नौकरी, और रोड सेल की ऑक्शन करने को लेकर जीनविन पहल नही कि जाती है तो पांच दिसम्बर से चमातू कोयला खदान का सभी कार्य ठप कर दिया जायेगा।

जिससे सीसीएल के संबंधित अधिकारियों तथा लातेहार जिला उपायुक्त अबु ईमरान, एसपी प्रशांत आनंद, लातेहार के जेएमएम विधायक बैजनाथ राम, को लिखित सूचना दिया गया है. इस बैठक मे ईश्वर साव, कुलदीप साव, केदार साव, चेतलाल राम दास, संदीप राम, विजय यादव, हीरामन प्रसाद, अभिमन्यु कुमार, व संतोष साव सहित सैकड़ों ग्रामीण विस्थापितों ने भाग लिया।

Share via
Share via