IMG 20201230 WA0003

मंत्री बादल पत्रलेख नें बस दुर्घटना में घायलों का त्वरित चिकित्सा हेतु दिया निर्देश.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ : झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्री बादल अपने बोकारो कार्यक्रम में जाने के दौरान अचानक सिकीदारी घाटी में रूके , सिकिदिरी घाटी में धनबाद से आ रही नवल ट्रेवल्स की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। प्रशासन की ओर से श्री बादल को दूसरे रूट से जाने की सलाह दी गई, लेकिन कृषि मंत्री श्री बादल ने कहा कि नहीं दुर्घटना स्थल के रूट से ही जाऊंगा। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद श्री बादल ने थाना प्रभारी, ग्रामीणों और मुखिया, प्रखंड के कार्यकर्ताओं सहित सभी लोगों से मुलाकात की और उनसे पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली।

IMG 20201230 WA0001

श्री बादल ने तुरंत रिम्स सुपरिटेंडेंट से बात कर उन्हें त्वरित चिकित्सा हेतु निर्देश दिया, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्री बादल ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी के प्रति भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने घटना की जानकारी होते ही तुरंत रिम्स जाकर घायलों के समुचित इलाज करवाने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

IMG 20201230 WA0002

श्री बादल ने रामगढ़ की विधायक श्रीमती ममता देवी से दूरभाष पर बातचीत की और उनको जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने रिम्स प्रबंधक को उचित उपचार के लिए निर्देश दे दिया है। श्री बादल ने पुलिस अधीक्षक से भी बात कर थाना प्रभारी सहित ग्रामीणों की प्रशंसा की और उनसे कहा कि आने वाले दिनों में प्रशासन के द्वारा इन्हें सम्मानित किया जाए।

Share via
Share via