20210516 165242

मंत्री मिथलेश ठाकुर नें कोविड वेक्सीनेशन सेंटर का उद्धाटन किया.

गढ़वा : गढ़वा शहर के कचहरी रोड सिविल कोर्ट के सामने दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम में स्थापित कोविड वेक्सीनेशन सेंटर का उद्धाटन झारखंड के पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर ने फीता काटकर किया। मौके पर मंत्री मिथलेश ठाकुर ने वेक्सीनेसन सेंटर का निरीक्षण किया एवं टिका लेने आए लोगो का हालचाल जाना।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौके पर उन्होंने कहा कि लोगो को अच्छी सुविधा मिल सके इसके लिए सदर अस्पताल से वेक्सीनेसन सेंटर को यहां शिफ्ट किया गया ताकि लोग निर्भीक होकर टिका ले। क्योकि सदर अस्पताल में कोरोना से संक्रमित लोग भी थे लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे थे जिसको लेकर इंडोर स्टेडियम में वेक्सीनेसन सेंटर को लाया गया है जिससे लोगो मे डर न रहे और निश्चित होकर टिका ले सके। मुख्यमंत्री ने इन सभी व्यवस्थाओं पर प्रयास करते हुए युवाओ से आह्वान किया है कि वह बढ़चढ़ कर आगे आए और अपना वेक्सीनेसन करवाए। जिसका परिणाम है काफी संख्या में युवा बाहर निकल कर आ रहे है वैक्सीन लेने के लिए।

गढ़वा, वी के पांडे

Share via
Share via