20210310 170051

खलारी में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार.

खलारी : खलारी थानान्तर्गत चदराधौड़ा में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का एक मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक को पुलिस गिरफ्तार कर ली है। जेल भेजने से पूर्व युवक को कोरोना जांच के लिये भेजा गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए खलारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अहमद अली ने बताया कि थाना क्षेत्र के महावीर नगर की 13 वर्षीय नाबालिग लड़की सोमवार की शाम चदराधौड़ा में रहने अपने एक जान पहचान वाले के घर गई थी। घर वापस लौटने के क्रम में काफी अंधेरा हो गया था। चदराधौड़ा के ही 28 वर्षीय युवक कृष्णा भुईयां ने लड़की से कहा कि वह उसे घर छोड़ देगा। अंधेरा के कारण नाबालिग लड़की उसके साथ जाने के लिए तैयार हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लेकिन कृष्णा की नीयत ठीक नहीं थी। लड़की को घर पहुंचाने के बजाय कृश्णा भुइयां रास्ते में उसे झाड़ी में ले जाकर दुश्कर्म किया। कृष्णा ने लड़की को सुबह चार बजे तक अपने पास ही रखा। इधर लड़की के परिजन रात भर खोजबीन करते रहे लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चला। सुबह पांच बजे लड़की अपने घर पहुंचकर घटना की सारी जानकारी अपने स्वजनों को दी। लड़की के घर वाले सुबह में ही कृष्णा भुईयां के घर गए तो देखा कि कृष्णा दारू पीकर घर पर सोया हुआ है। लड़की के स्वजनों ने कृष्णा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

खलारी, मुमताज अहमद

Share via
Share via