20250820 194020

पलामू में लावारिस जाइलो गाड़ी से 46 लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद, जांच में जुटी पुलिस

पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक लावारिस जाइलो वाहन से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। बरामद राशि कुल 46,19,900 रुपये है, जिसे पुलिस ने वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के साथ जब्त किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पलामू को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध लाल रंग की जाइलो गाड़ी (रजि. सं.– CG14B-5999) डालटनगंज से पांकी की ओर जा रही है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी पांकी, राजेश रंजन ने सशस्त्र बल के साथ तेतराई बलियारी मोड़ के पास घेराबंदी कर जांच शुरू की। जांच के दौरान उक्त गाड़ी लावारिस अवस्था में खड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ी काफी देर से वहां खड़ी थी और आसपास कोई व्यक्ति नजर नहीं आया। गाड़ी लॉक थी, इसलिए इसे टोचन कर पांकी थाना लाया गया।

पांकी थाना में गाड़ी का लॉक तोड़ा गया और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी की बीच की सीट के नीचे एक झोले में विभिन्न प्लास्टिक पैकेटों में नकद रुपये की गड्डियां मिलीं। नोट गिनने की मशीन से गिनती करने पर कुल 46,19,900 रुपये बरामद हुए। इसके अतिरिक्त, गाड़ी की आगे की डिक्की से वाहन का इंश्योरेंस और आर.सी. कार्ड भी बरामद किया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई।

पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि नकदी के स्रोत और इसके पीछे की मंशा का पता लगाया जा सके। इस घटना ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, और पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

Share via
Share via