कॉलेज कैंटीन संचालक की हत्या !

रामगढ़ शहर के एक युवक की संदेहास्पद मौत हो गई है। लेकिन परिवार और उनके मित्र युवक की हत्या का अंदेशा जता रहे हैं। शहर के न्यू शांति पिक्चर पैलेस के पीछे रहने वाले रितेश रंजन उर्फ रंजय का शव एक तालाब के किनारे मिला है। जानकारी के अनुसार रामगढ़ कॉलेज के कैंटीन संचालक रितेश रंजन दोपहर बाद लगभग 2 बजे अपने मित्रों के साथ निकला। इसके बाद यह अपने मित्रों के साथ कहां गया किसी को पता नहीं चला। देर शाम रितेश रंजन का हत्या कर देने की बात सामने आई।रामगढ़ में पुलिस सूचना मिलते ही पतरातू बस्ती के मुंडा टोली के आगे एक तालाब के निकट से रितेश रंजन का शव बरामद किया। रितेश के घरवालों ने बताया कि उसका उम्र लगभग 35 साल के करीब है। वह विवाहित है। रणंजय कुमार का शव फोरलेन के के पीछे पतरातू बस्ती के मुंडा टोली में स्थित एक तालाब के किनारे से मिला है। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने रामगढ़ थाने को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। वही रामगढ़ थाना प्रभारी विद्याशंकर घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share via
Share via