IMG 20201005 WA0004

मछली मार रहा व्यक्ति नदी में फंसा, निकालने का प्रयास जारी.

Team Drishti,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा जिले के बानो प्रखण्ड में मछली मारने के दौरान कोयल नदी में एक मछुआरा फंस गया. मछुआरा के फंसने की सुचना के बाद बानो थाना प्रभारी प्रभात कुमार दल बल के साथ पहुंचे और रात से ही उसे निकालने के प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई.

जानकारी के अनुसार बानो के रामजोल के निवासी विल्सन मडकी कल मछली मारने कोयल नदी गया था. अचानक पानी बढ़ जाने के कारण वह नदी के बीच स्थित चट्टान पर चढ़ कर अपनी जान बचाई. नदी में पानी का तेज बहाव होनें के कारण सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची बानो पुलिस रात भर काफी प्रयास के बाद भी युवक को बाहर निकालने में सफल नहीं रही. जिले में एनडीआरएफ की टीम नहीं होनें के कारण रांची से टीम बुलाया गया है. फिलहाल एनडीआरफ टीम का इंतज़ार किया जा रहा है.

Share via
Share via