Nari Nyay Samaroh cum Membership Campaign program was organized in Congress State Office

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में नारी न्याय समारोह सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

नारी न्याय समारोह सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम में बोले केशव महतो कमलेश
कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण का पक्षधर।

Nari Nyay Samaroh cum Membership Campaign program was organized in Congress State Office
Nari Nyay Samaroh cum Membership Campaign program was organized in Congress State Office

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज प्रदेश महिला कार्यकारिणी के तत्वधान में “नारी न्याय समारोह सह सदस्यता अभियान” को लेकर प्रदेश महिला अध्यक्ष गुंजन सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
बैठक में विगत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से सबसे ज्यादा महिलाओं के निर्वाचित होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा गया कि भविष्य में महिलाएं और सशक्त हों और उन्हें राजनीतिक व सामाजिक स्तर पर ज्यादा से ज्यादा भागीदारी मिले कांग्रेस महिला कमेटी यह सुनिश्चित करेगी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि महिलाओं को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बगैर सम्मान और उचित स्थान दिए हम राज्य और देश के विकास की कल्पना नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में कांग्रेस पार्टी के भाभी प्रोग्राम को लेकर महिला मोर्चा को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। मीडिया से प्रदेश महिला अध्यक्ष गुंजन सिंह ने भी संबोधन किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share via
Share via