Dumri police took major action against illegal coal business

डुमरी पुलिस ने अवैध कोयला कारोबार पर की बड़ी कार्रवाई।

Share
Link copied

डुमरी पुलिस ने अवैध कोयला कारोबार पर की बड़ी कार्रवाई,छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन पिकअप वैन तीन ट्रक को किया जप्त।

Dumri police took major action against illegal coal business
Dumri police took major action against illegal coal business

डुमरी:-डुमरी के असुरबांध से गिरिडीह एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर निमियाघाट पुलिस ने अवैध कोयला कारोबार से जुड़े तीन पिकअप वैन सहित तीन ट्रक को जप्त करने में सफलता हासिल की है। घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है। वही एक व्यक्ति को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान दयाल महतो के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अवैध कोयला ट्रकों में भरकर झारखंड से बाहर भेजने की तैयारी थी,जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए कोयला कारोबार को बड़ी चोट दी है। वहीं पुलिस के इस कार्रवाई से कोयला माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। इधर पुलिस अवैध कोयला से जुड़े माफियाओं की जांच में जुट गई है और निमियाघाट थाने में मामला दर्ज कर रही है वहीं पुलिस के इस कार्रवाई से कोयला माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow