वन विभाग ने साल एवं गम्हार का 20 बोटा अवैध लकड़ी जप्त किया.

Share
Link copied

सिमडेगा : शंभू कुमार सिंह.

कोलेबिरा : कोलेबिरा वन विभाग व पुलिस की संयुक्त छापेमारी में पिकअप वैन में लोड 8 वोटा एवं तस्करों के द्वारा छुपा कर रखे गए कुल 20 सखुआ व गभार का जप्त किया गया. क्षेत्र के डूमरडीह, लम्बकीटोली गांव के पास एक पिकअप वैन से अवैध लकड़ी पकडा गया. गुप्त सूचना के आधार पर वन क्षेत्र पदाधिकारी विनोद कुमार एवं कोलेबिरा पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से मंगलवार देर रात्रि छापेमारी किया गया. छापामारी के दौरान डुमरडीह लम्बकीटोली गांव के पास एक पिकअप वैन से 8 एवं गांव में तस्करों द्वारा छुपा कर रखे गए लकड़ी का बोटा मिलाकर लगभग 20 लकड़ी का बोटा बरामद करते हुए जब्त किया गया.

जब्त लकड़ी की कीमत बाजार में लगभग एक से डेढ़ लाख रुपए तक बताई जा रही है. प्रभारी वनपाल अनुज मिंज ने बताया की कोलेबिरा वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी किया छापामारी के दौरान एक पिकअप वैन जिसका नंबरJH01AE0538 अंकित है जो डुमरी से अघरमा की ओर जा रही थी छापामारी टीम द्वारा वैन रुकवाने पर वैन चालक एवं अन्य वैन में सवार तस्कर वैन छोड़कर फरार हो गए. उन्होंने बताया तस्कर का पता लगाया जा रहा है एवं अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की जांच की जा रही है. वहीं जब्त लकड़ी को कोलेबिरा वन कार्यालय परिसर में लाया गया है. छापामारी दल में एएसआई सुखलाल हांसदा, वनपाल मनोज कच्छप, गृह रक्षा के जवान एवं सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow