IMG 20210109 WA0062

पिपरवार में हुई राष्ट्रीय किसान समन्वय समिति की बैठक.

पिपरवार : पिपरवार के बचरा दक्षिणी पंचायत सचिवालय में शनिवार को राष्ट्रीय किसान समन्वय समिति कर्णपूरा ईकाई क्षेत्र की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के कर्णपूरा ईकाई के अध्यक्ष विकाश कुमार महतो और संचालन कृष्णा यादव ने किया। बैठक मे कृषि कानून के खिलाफ देशभर के किसानो द्वारा किये जा रहे आंदोलन पर चर्चा करते हुए किसान आंदोलन का समर्थन किया गया, वहीं इस काले कानून का पुरजोर विरोध किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

समिति के अध्यक्ष विकाश महतो ने कहा कि कृषि कानून बिल लागु होने से देशभर के किसानो को नुकसान होगा, कोरोना संकट मे किसानों ने देश की अर्थ व्यवस्था ठीक रखने मे सहयोग किया, ऐसे मे कृषि बिल लागु होने से मंहगाई और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। पूर्व मे जीएसटी और नोटबंदी ने देश की अर्थ व्यवस्था को चौपट कर दिया है और अब कृषि बिल से मंहगाई बढ़ेगी और देश के नागरिको को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि झारखण्ड मे इस काले कानून को किसी भी कीमत मे लागु होने नही दिया जाएगा। उन्होने राज्य के मुख्यमंत्री से जल्द ही विशेष सत्र बुलाकर झारखण्ड विधानसभा मे कृषि कानून बिल को निरस्त करने की मांग की है।

साथ ही किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए सभी किसानो को एकजुट होने की अपील की। समिति के कृष्णा यादव ने कहा कि जब तक केन्द्र सरकार द्वारा कृषि कानून बिल वापस नही लिया जाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा, देश के अन्नदाता के साथ अन्याय बर्दाश्त नही किया जाएगा, उन्होने कहा कि यदि जल्द किसानों की मांग पुरी नही होती है तो झारखण्ड के कोयलॉचंल की धरती से भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। बैठक में करण मुण्डा, दर्शन गंझू, गणेश गंझू, अनिल महतो, केवल महतो, सुरेश प्रसाद, सलेन्द्र पासवान, सुरैश महतो, मुकेश कुमार कुशवाहा, अनिल नायक, अर्जुन मुण्डा, राजू महतो, तारकेश्वर महतो, धनेश्वर महतो सहित कई किसान मौजुद थे।

पिपरवार, मो मुमताज़

Share via
Share via