national-forestry-congress-be-held-ranchi

रांची में 10 से 12 दिसंबर तक होगा नेशनल फॉरेस्ट्री कांग्रेस का आयोजन, 17 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन

Share
Link copied
national-forestry-congress-be-held-ranchi
national-forestry-congress-be-held-ranchi

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में आगामी 10 से 12 दिसंबर तक नेशनल फॉरेस्ट्री कांग्रेस का आयोजन किया जाएगा। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में वन विज्ञान और पर्यावरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।

डोरंडा स्थित वन भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने बताया कि कांग्रेस में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 17 अक्टूबर से शुरू होगी, जो 20 नवंबर तक चलेगी। इसमें भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।

Durga puja
Advertisement

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में वन्यजीव, वन आधारित आजीविका, जलवायु परिवर्तन और जल विज्ञान समेत कुल 12 विषयों पर विशेषज्ञ अपनी राय रखेंगे। इन विषयों पर होने वाली चर्चाओं का दस्तावेजीकरण भी किया जाएगा।

संजीव कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में वन और पर्यावरण से जुड़े बदलावों पर चर्चा करना जरूरी है। नेशनल फॉरेस्ट्री कांग्रेस का उद्देश्य वन विज्ञान एवं पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रहे शोधकर्ताओं, स्कॉलर्स और विभिन्न संस्थानों को एक मंच पर लाना है, ताकि उनके अनुभवों और शोध कार्यों को साझा किया जा सके।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।