20260207 084647

ओला, उबर और रैपिडो ड्राइवर्स की देशव्यापी हड़ताल: आज ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’ से यात्रियों को हो सकती है बड़ी मुश्किल!

रांची : अगर आप आज ऑफिस, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या किसी जरूरी काम के लिए कैब बुक करने की सोच रहे हैं, तो तुरंत प्लान बी तैयार कर लीजिए। देश भर में Uber, Ola और Rapido जैसी प्रमुख ऐप-बेस्ड राइड-हेलिंग सेवाओं के लाखों ड्राइवर्स ने आज देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस विरोध प्रदर्शन को ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’ नाम दिया गया है, जिसमें ड्राइवर एक साथ अपनी ऐप्स बंद (लॉग-आउट) कर देंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हड़ताल का मुख्य कारण क्या है?

तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) सहित अन्य राष्ट्रीय श्रम संगठनों के नेतृत्व में यह हड़ताल बुलाई गई है। ड्राइवर्स की प्रमुख मांगों में सरकार द्वारा अधिसूचित न्यूनतम बेस फेयर (minimum base fare) का तुरंत लागू होना, ऐप कंपनियों द्वारा मनमाने ढंग से किराया तय करने पर सख्त नियमन, प्राइवेट गाड़ियों को कमर्शियल राइड के लिए इस्तेमाल पर रोक और गहरी छूट (deep discounts) पर पाबंदी और ड्राइवर्स की आय में स्थिरता और शोषण से मुक्ति शामिल हैं। यूनियन का कहना है कि मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइंस 2025 के बावजूद प्लेटफॉर्म कंपनियां किराया मनमाने तरीके से तय कर रही हैं, जिससे ड्राइवर्स की कमाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

यात्रियों पर क्या असर पड़ेगा?

कैब, ऑटो-रिक्शा और बाइक टैक्सी सेवाएं कम से कम 6 घंटे (कुछ रिपोर्ट्स में पूरे दिन) के लिए बुरी तरह प्रभावित रह सकती हैं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और पटना जैसे बड़े शहरों में सबसे ज्यादा दिक्कत आ सकती है। पीक आवर्स (सुबह-शाम) में राइड उपलब्धता लगभग शून्य हो सकती है। इसके साथ ही ऑफिस जाने, एयरपोर्ट/स्टेशन पहुंचने या इमरजेंसी में लोगों को लोकल बस, मेट्रो, ऑटो (नॉन-ऐप) या निजी वाहन का सहारा लेना पड़ सकता है।

Share via
Share via