भाकपा माओवादी संगठन का नक्सली हीरा लाल बेसरा हुआ गिरफ्तार.
हजारीबाग, कुंदन लाल.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हजारीबाग : हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र से हजारीबाग जिले के एसपी कार्तिक एस ने भाकपा माओवादी संगठन के एक नक्सली हीरा लाल बेसरा को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार नक्सली महावीर सोरेन दस्ते का सदस्य है। प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से हजारीबाग जिले के एसपी कार्तिक एस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नक्सली टाटीझरिया, विष्णुगढ़ तथा बरकठ्ठा थाना क्षेत्र के ठिकेदार, खदान संचालक, क्रेशर संचालक, व्यवसायी समेत कई लोगों से लेवी माँगने का काम करता था। इसे टाटीझरिया थाना क्षेत्र के कोल्हू से पकड़ा गया है, और ये कोल्हू का रहने वाला है।
गिरफ्तार नक्सली के निसानदेही पर हजारीबाग पुलिस ने हार्डकोर नक्सली महाबीर सोरेन के घर पर छापामारी करके पुलिस वर्दी, नक्सली साहित्य, नक्सली लेटर पैड, नक्सली रशीद समेत कई सामानों को बरामद करने में सफलता पाई है। हीरालाल बेसरा की गिरफ्तारी के बाद महाबीर सोरेन फरार चल रहा है। हार्डकोर नक्सली महाबीर सोरेन 17 सीएलए एक्ट में पहले जेल जा चुका है तथा हाल ही में जेल से छूटने के बाद संगठन का विस्तार करने जुटा है।
















