20260302 164747

नयासराय भीषण मारपीट मामला : 12 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और लग्जरी वाहन जब्त

रांची : रांची जिले के विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम नयासराय में रविवार रात (28 फरवरी 2026) को हुए भीषण झगड़े और मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अस्टन हॉस्पिटल, दलादली में चल रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी एवं टीम मौके पर पहुंची, जहां अपराधिक तत्व जाकिर अंसारी (पिता स्व. शेख महमुद्दीन, उम्र करीब 57 वर्ष, निवासी नयासराय) और उनके पुत्र पर हमला कर रहे थे। पुत्र को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 12 नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया और घटना में प्रयुक्त हथियारों तथा वाहनों को बरामद किया।

जाकिर अंसारी के लिखित आवेदन पर विधानसभा थाना में कांड संख्या 21/2026 दर्ज किया गया है। इसमें 30 नामजद तथा 10-15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 191(3), 191, 190, 126(2), 115(2), 118(1), 117(2), 111(2), 118(2), 109(1), 61(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज है। जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों में छोटू खालखो, कुलदीप खालखो, बबलू कुजूर, शुभम प्रजापति उर्फ मित्तल प्रजापति, कमलेश महली, चंदन टोप्पो, राज किशोर उराँव, प्रदीप लोहार, सुमित कुमार सिंह, मुकेश कुमार, रवि कुमार और दिलजन मुण्डा शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक फोल्डेबल राइफल (3.15 बोर), एक देशी पिस्टल, 05 जिंदा कारतूस (7mm), एक खाली मैगजीन, 02 स्कॉर्पियो वाहन, एक फॉर्च्यूनर वाहन, एक बुलेट मोटरसाइकिल और 12 मोबाइल फोन

पुलिस ने बताया कि आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति के हैं और घटना में अवैध हथियारों का इस्तेमाल किया गया। घायल एक आरोपी अरुण खलखो और अजय तिर्की का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Share via
Share via