20250726 222915

एनसीईआरटी कक्षा 3 से 12 तक के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष मॉड्यूल विकसित कर रहा है!

नई दिल्ली : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) स्कूली पाठ्यक्रम में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कक्षा 3 से 12 तक के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित विशेष मॉड्यूल तैयार कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह मॉड्यूल दो भागों में होगा पहला कक्षा 3 से 8 के लिए और दूसरा कक्षा 9 से 12 के लिए। इस मॉड्यूल का उद्देश्य छात्रों को भारत की सैन्य शक्ति, रक्षा रणनीति और आतंकवाद के खिलाफ जवाबी कार्रवाई से अवगत कराना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सेना की हालिया सैन्य कार्रवाई का प्रतीक है, जिसे 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में अंजाम दिया गया। इस ऑपरेशन में भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की, जिसका उद्देश्य आतंकियों के लॉन्चपैड्स और हथियारों के भंडार को नष्ट करना था।

8 से 10 पृष्ठों का यह मॉड्यूल इतिहास और राजनीतिक विज्ञान जैसे विषयों में शामिल किया जाएगा। इसमें भारत की सैन्य उपलब्धियों, रक्षा नीतियों, और मंत्रालयों के बीच समन्वय की भूमिका को रेखांकित किया जाएगा। मॉड्यूल का फोकस छात्रों में राष्ट्रीय गौरव और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर होगा।

शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि मॉड्यूल को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF) 2023 के अनुरूप तैयार किया जा रहा है, जो अनुभवात्मक और आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देती है। शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण और डिजिटल प्लेटफॉर्म DIKSHA पर वीडियो, क्विज़, और इंटरैक्टिव सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Share via
Share via