IMG 20210706 WA0022

8 प्रदेशों में नए राज्यपाल किए गए नियुक्त, रमेश बैस होंगे झारखंड के नये राज्यपाल.

राँची : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 प्रदेशों में नए राज्यपाल की नियुक्ति कर दी है। राष्ट्रपति भवन से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार रमेश बैस को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है.

गौरतलब है कि रमेश बैस झारखंड के नए राज्यपाल होंगे और वे अब राज्य में द्रौपदी मुर्मू की जगह लेंगे। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की नौवीं  राज्यपाल के रूप में 2015 में बनी थी। इसके अलावा द्रौपदी मुर्मू राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल भी थी। रमेश बैस इससे पहले त्रिपुरा के राज्यपाल थे।

Share via
Share via