20250317 195616

बोकारो में नव दिवसीय माँ राज राजेश्वरी महालक्ष्मी महायज्ञ का होगा आयोजन।

बोकारो / बृजभूषण द्विवेदी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो में नव दिवसीय माँ राज राजेश्वरी महालक्ष्मी महायज्ञ का होगा आयोजन।

झारखंड के बोकारो जिले में सभी भक्तजनों के साथ  सूर्य मंदिर के प्रांगण स्थित पूर्व आयोजित नव दिवसीय मां राज राजराजेश्वरी महालक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां जोर-जोर से शुरू है।

जमशेदपुर पुलिस ने ईद और रामनवमी को लेकर किये कड़े इंतजाम

महायज्ञ की शुरुआत एवं कार्यक्रम के संदर्भ में प्रमुख आयोजक वेद मूर्ति अमित कुमार पांडे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बृहद महायज्ञ स्थल से दामोदर नदी तट पर वैदिक ब्राह्मण सहित प्रस्थान होगा वहां पर वैदिक ब्राह्मण द्वारा दामोदर नदी की पूजा होगी फिर उसमें जल की पूजा होगी फिर वरुण कलश पूजन के उपरांत गाजे बाजे के साथ रथ हाथी घोड़ा एवं कीर्तन मंडली के साथ वैदिक मंत्र सासर पाठ के साथ पूरे बोकारो की भक्ति भाव से जुडी महिलाएं एवं समस्त भक्तगण मां भगवती का एवं वरुण कलश यात्रा यज्ञ मंडप के लिए दिनांक 18 मार्च को कलश यात्रा को लेकर प्रस्थान करेगी यज्ञ मंडप पर आने के बाद ब्राह्मणों द्वारा बेदी निर्माण का कार्य एवं देवी भागवत के कथा वक्ता व्यज्ञ डॉक्टर श्रीधर ओझा जी का पूजन एवं देवी भागवत कथा मंडप का पूजन भक्तों द्वारा किया जाएगा।

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना-प्रदर्शन, बड़े आंदोलन की चेतावनी

19 मार्च को पंचांग पूजन मंडप प्रवेश अग्नि प्रकट के साथ बेदी पूजन कुंड पूजन मां राजराजेश्वरी दूसरों का सहस्त्रार्चन ब्राह्मण भरण एवं जजमानों को यज्ञ नियम का संकल्प कराया जाएगा। 6:15 बजे देवी भागवत कथा प्रारंभ होगी जो 9:30 बजे तक चलेगा इसके बाद मां भगवती का जागरण रात 12:00 बजे तक आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है।अतः सभी भक्तजनों से माँ राज राजेश्वरी महालक्ष्मी महायज्ञ समिति आग्रह करती है कि इस दिव्या भव्य एवं अलौकिक कार्य में आकर अपने जीवन को सफल बनाएं।

महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर VHP और बजरंग दल का प्रदर्शन

इस  आयोजन में प्रमुख जजमान कृष्णकांत त्रिपाठी, नितिन त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार तिवारी, विमलेश पांडे, विजय उपाध्याय, ममता प्रियदर्शी,प्रमोद सिंह, रोशन कुमार,प्राची त्रिपाठी, अंबिका त्रिपाठी, विमल चंद्र,अजय गुप्ता, प्रत्यूष कुमार,डॉक्टर परमानंद चंद्रवंशी, विजय तिवारी,ओंकार तिवारी राजीव पांडे, दालो यादव, संजय यादव सहित सैकड़ो यजमानों की सराहनीय भूमिका रहेगी ।

Share via
Share via