IMG 20201202 WA0061

इस सर्दी कोई रूठे नहीं कोई छूटे नहीं : अमित साहू.

रामगढ़, आकाश शर्मा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ : रोटरी दामोदर वैली ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण का कार्यक्रम आरंभ कर दिया है। इसी कड़ी में रोटरी दामोदर वैली ने ज्ञान महिला समिति के माध्यम से लगभग एक सौ लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर रोटरी दामोदर वैली के अध्यक्ष अमित साहू ने बताया कि इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए रोटरी दामोदर वैली ने लगभग पांच हजार कंबल वितरण करने का लक्ष्य रखा है। आज इसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बाजार समिति के परिसर में ज्ञान महिला समिति के माध्यम से लगभग एक सौ लोगों के बीच कंबल का वितरण कराया गया।

इस अवसर पर अमित साहू ने बताया की इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए रोटरी दामोदर वैली ने यह संकल्प लिया है कि इस बार सर्दी से कोई भी व्यक्ति को अपना शारीरिक एवं मानसिक नुकसान नहीं उठाना पड़े। इसी को देखते हुए पूरे सर्दी भर रोटरी दामोदर वैली का कंबल वितरण कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर रोटरी दामोदर वैली के सचिव रामप्रवेश गुप्ता पूर्व अध्यक्ष धीरज सिंह सुभाष जैन सदस्य गोपाल कुमार समाजसेवी विनोद जयसवाल पवन कुमार महतो रवि कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

Share via
Share via