रोटरी क्लब चास के द्वारा पक्षियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए एक अच्छी पहल की हुई शुरुआत।

रोटरी क्लब चास के द्वारा पक्षियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए एक अच्छी पहल की हुई शुरुआत।

Share
Link copied

रोटरी क्लब चास के द्वारा पक्षियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए एक अच्छी पहल की हुई शुरुआत।

A good initiative has been taken by Rotary Club Chas for the conservation and promotion of birds.
A good initiative has been taken by Rotary Club Chas for the conservation and promotion of birds.

बोकारो:रोटरी क्लब चास के द्वारा पक्षियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए एक अच्छी पहल की गई है ।सेक्टर 4 स्थित जवाहर लाल नेहरू जैविक उद्यान में पक्षियों के लिए घोसला लगाने का काम किया गया है। रोटरी क्लब चास की टीम आज जैविक उद्यान पहुंचकर पिंजरे में रहने वाले विभिन्न प्रजातियों के पंछियों के लिए बनाये गए केज घोसला लगाया गया।वहीं पेड़ों पर भी घोंसला लगाने का काम किया गया। रोटरी क्लब चास द्वारा जैविक उद्यान में पेड़ों पर पंछियों के संरक्षण एवं उन्हें आश्रय प्रदान करने के लिए उद्देश्य से बने-बनाए घोंसले लगाए गए।

रोटरी क्लब चास के द्वारा पक्षियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए एक अच्छी पहल की हुई शुरुआत।

कार्यक्रम के संयोजक संजय बैद ने कहा की पंछी हमारे पर्यावरण का अभिन्न अंग है और उनकी देखरेख एवं सुरक्षा करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। संजय बैद ने कहा की पूर्व निर्मित घोंसले लगाने से पंछियों को सुरक्षा एवं संरक्षण मिलेगा। रोटरी क्लब चास की महिला सदस्य श्वेता ने बताया कि रोटरी क्लब ऐसे ही कई सामाजिक काम करते रहती है। लेकिन हम लोगों ने पक्षियों के संरक्षण के लिए यह एक प्रयास किया है। आगे इससे होने वाले लाभ को देखते हुए कार्यक्रम को हम लोग आगे भी बढ़ने का काम करेंगे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow