Notorious Liquor Mafia Naresh Sindhia Arrested

रांची में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात शराब माफिया नरेश सिंधिया गिरफ्तार, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद

रांची में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात शराब माफिया नरेश सिंधिया गिरफ्तार, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Notorious Liquor Mafia Naresh Sindhia Arrested

रांची:  झारखंड की राजधानी रांची में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। विभाग ने नामकुम थाना क्षेत्र में छापेमारी कर शहर के नामी शराब माफिया नरेश सिंधिया को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर स्टेशन के पास हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि नामकुम रेलवे स्टेशन के आसपास अवैध शराब की बड़ी खेप पहुंचाई जाने वाली है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने स्टेशन के बाहर घेराबंदी की और नरेश सिंधिया को धर दबोचा। आरोपी के पास से भारी मात्रा में नकली शराब बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि वह जोरार इलाके में इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहा था।

जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी है नरेश

गिरफ्तार नरेश सिंधिया कोई नया नाम नहीं है। वह रांची का एक बड़ा शराब माफिया माना जाता है। पूर्व में रांची में हुए चर्चित जहरीली शराब कांड में भी वह मुख्य आरोपी था, जिसमें कई लोगों की जान जोखिम में पड़ी थी। वह पहले भी कई बार जेल की हवा खा चुका है, लेकिन जेल से बाहर आते ही दोबारा इस अवैध धंधे में लिप्त हो जाता था।

जांच में जुटा विभाग

उत्पाद विभाग अब इस बात की तफ्तीश कर रहा है कि इस नेटवर्क के तार और कहां-कहां जुड़े हैं। विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि नकली शराब बनाने का कारखाना कहां चल रहा था और इसमें कौन-कौन से अन्य बड़े नाम शामिल हैं।

Share via
Share via