IMG 20210406 WA0007

अंत्योदय के साथ आत्म निर्भर भारत भाजपा का उद्देश्य : दीपक प्रकाश.

राँची : भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा ने संघर्षों के 41 वर्ष पूरे कर लिया है। उन्होंने प्रदेश के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि
मुंबई के पहले पार्टी अधिवेशन में अटल जी ने अध्यक्ष के रूप में कहा था कि “अंधियारा छटेगा सूरज निकलेगा,कमल खिलेगा”। आज भारत की संसदीय राजनीति में चारों तरफ कमल खिल रहा है। पार्टी की पहुंच गांव, गरीब, किसान से लेकर महानगरों तक है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भारत में संविधान की मर्यादाओं एवम संसदीय व्यवस्था को सम्मान दिया है। जिसके तहत राष्ट्रवाद प्रथम है। जिसे संघर्ष ,बलिदान और तपस्या के साथ खड़ा किया गया है। सर्वस्पर्शी ,सर्वव्यापी और सर्व समावेशी भाजपा पार्टी के करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पार्टी के करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं के लिये गौरव का क्षण है। दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी में लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम है जबकि दूसरी अन्य पार्टियां परिवार,वंशवाद से घिरी हुई है। पार्टी अपनी वैचारिक प्रतिबद्धता पर दृढ़ है और आगे बढ़ रही है। पार्टी ने अपनी विकास यात्रा में अनेक संकल्प पूरे किए है।

प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश पश्चिम बंगाल में नेता विधायकदल श्री बाबूलाल मरांडी , मधुपुर में,पूर्व मुख्यमंत्री एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास जमशेदपुर में,संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह जी मधुपुर में स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।

सभी जिला और मंडलों में मनाया गया पार्टी की स्थापना दिवस
प्रदेश कार्यालय से लेकर जिला मुख्यालय व मंडल स्तर पर स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में लाखों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ऑनलाइन भाषण सुना। इसअवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया, मिठाई, फल का वितरण सहित पार्टी के इतिहास विकास की चर्चा,केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा किया। इस दौरान स्थापना दिवस 6 अप्रैल से अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल तक सेवा और स्वछता जैसे कई कार्यक्रमो की श्रृंखला चलाई जा रही है।

प्रदेश कार्यालय में दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई। इस दौरान प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर,काजल प्रधान,रवि भट्ट,हेमंत दास, प्रेम मित्तल,मनोज मिश्रा,कमाल खान ,सोना खान,गुरविंदर सेठी,सूरज चौरसिया,राजश्री जयंती,सीमा पत्रा, पिंकी खोया,सुचिता सिंह, वरिष्ठ नेता यदुनाथ पाण्डेय, सिमा शर्मा,सूर्य प्रभात,शशांक राज, मेयर आशा लकड़ा, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सत्यनारायण सिंह,संजय जायसवाल,समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थें।

Share via
Share via