20250905 163729

शिक्षक दिवस पर हिंदी साहित्य भारती झारखंड द्वारा आई क्रिएट अकैडमी के शिक्षकों को सम्मान

रांची : शिक्षक दिवस के अवसर पर हिंदी साहित्य भारती झारखंड द्वारा आई क्रिएट अकैडमी के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में हिंदी साहित्य भारती के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय ने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “शिक्षक समाज की नींव हैं, जो नई पीढ़ी को संस्कार और सही दिशा प्रदान करते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही राष्ट्र का विकास संभव है।”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अजय राय ने आधुनिक शिक्षा के बदलते स्वरूप पर जोर देते हुए कहा कि आज शिक्षा केवल ज्ञान तक सीमित नहीं, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम बन चुकी है। उन्होंने आई क्रिएट अकैडमी के शिक्षकों के समर्पण और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में उनके योगदान की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में हिंदी साहित्य भारती के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और उन्हें स्मृति चिह्न व उपहार देकर सम्मानित किया। गुरु-शिष्य परंपरा और आभार की भावना से भरे इस आयोजन में माहौल अत्यंत भावपूर्ण रहा।

सम्मानित होने वाले शिक्षकों में संजीव कुमार, घनश्याम सोनी, राकेश कुमार राय, अंकित राज, सुमित्रा कुमारी, अंकिता मुखर्जी, अरुणिमा कुमारी, स्मृति साहू, प्रीति कुमारी, प्रियंका राय, सोमा कुमारी, नेहा तिवारी, और अपूर्वा साकेत पांडे शामिल थे।

हिंदी साहित्य भारती झारखंड और आई क्रिएट अकैडमी ने इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता और समर्पण को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।

Share via
Share via