ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के जन्म दिवस के अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची : महानगर कांग्रेस कमिटी द्वारा कांग्रेस विधायक दल नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के जन्म दिवस के अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। महानगर अध्यक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में महानगर के कार्यकर्ता श्री आलम के धुर्वा स्थित आवास पर पहुंचे एवं उनके हाथों से केक कटवा कर गरीब और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित कराया।
इस अवसर पर श्री आलम ने कहा कि कार्यकर्ताओं का विश्वास ही मेरी असली पूंजी है और मैं प्रयासरत हूं कि झारखंड के समृद्धि एवं विकास हेतु कांग्रेस नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास कर जिस अहम पद की जिम्मेवारी सौंपी है उस पर खरा उतरुँ। गांव में बसने वाले जनता एवं किसानों के आर्थिक समृद्धि और विकास के लिए सरकार पूरी तरह से प्रयत्नशील है और उनके आर्थिक उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू करने का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि कोविड काल की महामारी के दौरान ग्रामीण जनता तथा आम शहरी जनता की भी कमर टूट चुकी थी परंतु कोविड काल के दौरान भी और उसके बाद वर्तमान में भी ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा जनता के आर्थिक विकास हेतु किया जा रहा प्रयास सराहनीय है और उनके इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप जनता धीरे-धीरे अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार कर मजबूत कर रही है।
इस अवसर पर श्री आलम को बधाई देने वालों में ज्योति सिंह मथारू ,उदय प्रताप, दीपक ओझा, आलोक तिवारी, शाहबाज अहमद, कमल कुमार रोशन पिकलू चटर्जी, रंजन यादव, नितिन सिरमौर,राजीव पांडे, पंकज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

















