20260329 184449

सिमडेगा पुलिस की कार्रवाई: चोरी का टीवी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सिमडेगा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक मामले का खुलासा करते हुए चोरी के सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सर्किल इंस्पेक्टर भिखारी राम ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के काटूकोना में हुई चोरी की घटना के अनुसंधान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, सिमडेगा थाना कांड संख्या 51/2026 में चोरी हुआ एक टीवी ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के मतरामेटा गांव में एक संदिग्ध व्यक्ति के घर पर रखा गया है।

सूचना के आधार पर टाउन थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति ने अपना नाम शहीद उर्फ बैहेरा बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि चोरी का टीवी उसके दोस्त शालीप के घर में रखा हुआ है।

इसके बाद पुलिस ने शालीप के घर से चोरी का टीवी बरामद कर लिया। साथ ही, आरोपी शहीद की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी शहीद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Share via
Share via