काठीकुंड में पहाड़िया युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपी गिरफ्तार
दुमका: झारखंड के दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में एक नाबालिग पहाड़िया युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में तीन युवक और दो नाबालिग शामिल हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार, यह घटना काठीकुंड थाना क्षेत्र के दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर स्थित गुमरा पुल के पास जंगल में मंगलवार रात करीब 12 बजे हुई। पीड़िता, जो पहाड़िया भाषा बोलती है, ने अपने बयान में बताया कि वह अपने पुरुष मित्र अजय देहरी के साथ पैदल गुमरा पुल की ओर जा रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच अज्ञात लड़कों ने उनके मित्र के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया और फिर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर एक महिला अनुवादक की मदद से महिला पुलिस पदाधिकारी ने बयान दर्ज किया।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए काठीकुंड थाना में कांड संख्या 140/2025 के तहत धारा 70(2) बीएनएस और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। दुमका पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने 24 घंटे के भीतर सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दुधिया गांव के परमेश्वर मुर्मू के बेटे 18 वर्षीय अविनाश मुर्मू, 26 वर्षीय बाबुजन मुर्मू, मुंशी मुर्मू का 18 वर्षीय बेटा गैब्रियल मुर्मू और दो नाबालिग शामिल हैं।
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलों- एक होंडा शाइन और एक ब्लू कलर की ग्लैमर को भी बरामद किया है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार, पुलिस उपनिरीक्षक विवेक विल्सन वायपाई और मानकी हाईबुरु शामिल थे।

















