पलामू में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की बड़ी कार्रवाई: नौडीहा बाजार ब्लॉक में रोजगार सेवक जितेंद्र राम 7 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
मेदिनीनगर (पलामू) : झारखंड के पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए पंचायत रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार राम को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) की कूप (कुआं) निर्माण योजना में एंट्री करने के नाम पर शिकायतकर्ता से 7 हजार रुपये की घूस मांगी और ली थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह कार्रवाई नौडीहा बाजार ब्लॉक कार्यालय परिसर में हुई, जिससे पूरे ब्लॉक कार्यालय में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, एसीबी की पलामू प्रमंडलीय टीम को शिकायत मिली थी कि रोजगार सेवक जितेंद्र राम योजना से संबंधित कार्यों में एंट्री या लाभ देने के बदले रिश्वत वसूल रहे हैं। जिसके बाद एसीबी की टीम ने कर्रवाई करते हुए मौके पर ही जितेंद्र राम को दबोच लिया और 7 हजार रुपये बरामद किए।
एसीबी की तीन ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि जांच में आरोपी के अन्य मामलों की भी पड़ताल की जा रही है।
















